पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह ने रणसोलीधार में की जनसभा

पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह ने रणसोलीधार में की जनसभा

कीर्तिनगर। पूर्व ब्लाक प्रमुख और भाजपा नेता मगन सिंह बिष्ट ने रविवार को देवप्रयाग विधानसभा के तहत रणसोलीधार में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। देवप्रयाग विधानसभा से मगन सिंह बिष्ट को टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने हाईकमान के सामने टिकट की दावेदारी भी पेश की हैं।

इसी के साथ वे लगातार क्षेत्र में चुनाव को लेकर जनसम्पर्क करने में जुटे है। रविवार को उन्होंने क्षेत्र के न्यायपंचायत त्यूणा, पुजारगांव और जखेड़ में भी बैठकें आयोजित की। बैठक के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में बताया। साथ उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए स्थानीय उम्मीदवार को समर्थन देने की अपील की।

इस दौरान डी०डी०पंत, विक्रम बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, भगवान सिंह, धूम सिंह लिंग्वाल आदि समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *