हिसरियाखाल में आदर्श सभा से जुड़े सैंकड़ो ग्रामीण, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

हिसरियाखाल में आदर्श सभा से जुड़े सैंकड़ो ग्रामीण, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

कीर्तिनगर। आदर्श सभा के अध्यक्ष कुलदीप सेनवाल लगातार संगठन का विस्तार कर रहे हैं। क्षेत्रीय भ्रमण में पहुंचे कुलदीप सेनवाल ने हिसरियाखाल में भी आदर्श सभा ईकाई का गठन किया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम जागरूक लोगों ने आदर्श सभा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सेनवाल ने सुनील तड़ियाल को विधान सभा अध्यक्ष, तो वहीं विजेन्द्र नाथ को विधान सभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित नये सदस्यों को आदर्श सभा और उसके सामाजिक उददेश्यों को बारे में विस्तारपूर्णक बताया। उन्होंने कहा कि आदर्श सभा ऐसा संगठन है जो दलित, शोषित, वंचित तबके के लोगों की आवाज है और उनके उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आदर्श सभा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इस दौरान उन्होंने ज्यादा से ज्यादा तादाद में आदर्श सभा से जुड़ने की अपील की। उन्होंने चंपावत सुखीढांग में दलित महिला के साथ किये गये बर्ताव की घोर निंदा की। साथ ही कहा आदर्श सभा गैरबराबरी के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ता रहेगा।


इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बामसेफ हर्षपति, प्रदेश अध्यक्ष बहुजन मुक्ति मोर्चा संजय मूलनिवासी, प्रदेश संयोजक मुक्ति मोर्चा भंवर सिंह, आदर्श सभा उपाध्यक्ष, मनोज कुमार, ग्राम प्रधान सुरेशी देवी, उप प्रधान मकानी देवी उमरियाल, विधान सभा प्रभारी विजेन्द्र नाथ, नरेश उपरियाल, बी.आर.टम्टा, श्याम लाल, समेत कई स्थानिीय ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान मंच का संचालन सुनील तड़ियाल ने किया।

शहीद गौतम की परिजनों से की मुलाकात

आदर्श सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सेनवाल रविवार को नौली नौसिला गांव पहुंचे। यहां वे शहीद गौतम लाल के परिजनों से मिले और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने शहीद गौतम के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा शहीद गौतम का मां भारती के लिए बलिदान को हिन्दुस्तान याद रखेगा। उन्होंने शहीद गौतम के परिजनों से सरकार की ओर से अब तक मिली मदद को लेकर जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *