श्रीनगरः बागवान के समीप बोलेरो पलटने से दो लोग घायल

श्रीनगरः बागवान के समीप बोलेरो पलटने से दो लोग घायल

श्रीनगर। ऋषिकेश श्रीनगर हाईवे-58 पर यात्रियों से भरी बोलेरो और एक्सयूवी कार की भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा बागवान के नजदीक हुआ। हादसे में बोलेरो बीच सड़क में पलट गई। जिसके चलते बोलेरो सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए तत्काल 108 की मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया है।

कीर्तिनगर के प्रभारी कोतवाल धनराज बिष्ट ने बताया कि ये हादसा सड़क पर पास लेने के दौरान हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है. दुर्घटना में दो लोग घायल हुए है। जिन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट भर्ती किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *