खनन विवाद में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

खनन विवाद में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

रूद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। रुद्रपुर में अवैध खनन को लेकर जनपद में लगातार एक दूसरे के ऊपर फायरिंग की घटना आम हो चली है। यहां पंतनगर थाना क्षेत्र की शांतिपुर में खनन के विवाद को लेकर एक शख्स ने भाजपा नेता व खनन का कारोबार करने वाले संदीप कार्की को गोली मार दी। जख्मी हालत में परिजन संदीप कार्की को किच्छा अस्पताल ले गए। किच्छा अस्पताल में संदीप की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में संदीप कार्की की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना अवैध खनन को लेकर हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ललित मेहता के साथ संदीप कार्की का विवाद हुआ था। डंपर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में ललित मेहता ने संदीप कार्की को गोली मार दी। पुलिस का कहना है कि ललित मेहता ने जब संदीप कार्की को गोली मारी तब उसके परिवार के लोग भी उसके साथ मौजूद थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस टीमें ललित मेहता और उसके परिजनों को तलाश रही हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *