उत्तराखण्डः अब दमकल विभाग में भी नजर आयेंगी महिलाएं, भर्ती शुरू

उत्तराखण्डः अब दमकल विभाग में भी नजर आयेंगी महिलाएं, भर्ती शुरू

देहरादून। उत्तराखण्ड दमकल विभाग में अब महिलाएं भी नजर आएंगी। उत्तराखण्ड पहला राज्य होगा जहां दममकल विभाग में महिलाओं को शामिल किया जा रहा है। इसको लेकर देहरादून और हल्द्वानी में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। चार साल बाद उत्तराखंड पुलिस में 1521 खाली पदों पर भर्तियों की चल रही है। जिसके लिए रविवार से शारीरिक दक्षता की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 5 जुलाई तक चलेगी।

पुलिस की इस भर्ती में फायर सर्विस में महिलाओं के लिए 133 पदों को आरक्षित किया गया है। इसके लिए गढ़वाल मण्डल के 7 जिलों की शारीरिक दक्षता परीक्षा देहरादून पुलिस लाइन में चल रही है। 7 जिलों में 20,000 से अधिक महिला आवेदकों ने आवेदन किया है। देहरादून पुलिस लाइन में गढ़वाल के सभी 7 जिलों से आवेदन करने वाली महिलाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रक्रिया शुरू हो गई है। निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती के लिए इसकी वीडियोग्राफी की जा रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षा सुबह 8 बजे शाम 6ः 00 बजे तक होगी। इसमें 800 महिला आवेदक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रही हैं।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के 5 तरह के सेक्शन हैं, जिसमें सबसे पहले 11 सेकंड में 50 मीटर दौड़, क्रिकेट बॉल थ्रोइंग, शटल दौड़, स्किपिंग, लॉन्ग जंप और नापतौल जैसे मापदंड को परीक्षा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *