कैलाश गहतोड़ी बनाये गये वन विकास निगम के अध्यक्ष, आदेश जारी

कैलाश गहतोड़ी बनाये गये वन विकास निगम के अध्यक्ष, आदेश जारी

देहरादून। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को आखिरकार उनके त्याग का इनाम मिल ही गया। धामी सरकार ने उन्हें वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाने का आदेश जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी चम्पावत सीट की विधायकी से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद चम्पावत सीट पर हुए हालिया उपचुनाव में सीएम धामी ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *