चम्पावत। जिलाधिकारी नरेद्र सिंह भण्डारी द्वारा विकासखंड-लोहाघाट के फोर्ति ग्राम सभा में एम0बी0ए0डी0पी के अंतर्गत उद्यान-विभाग द्वारा कराए गए सघन पौधरोपण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान पांच प्रगतिशील काश्तकारों संजय बघौली, सुरेश चौबे, धर्मानंद बघौली, व मयंक पुनेठा के वहां सेब के विभिन्न प्रजाति के पौधों के बगानों का स्थलीय निरीक्षण कर उद्यान विभाग एवं काश्तकारों द्वारा औद्यानिक क्षेत्र में कराए गए कार्यों की सराहना करते हुए जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में हॉर्टी टूरिज्म को बढ़ाए जाने हेतु प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर इंटीग्रेटेड फार्मिंग का कार्य करते हुए स्वरोजगार के अवसर को बढ़ाया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को इन ग्रामीण क्षेत्रों में होमस्टे को भी बढ़ाने के के निर्देश दिए। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि क्षेत्र के 13 किसानों के द्वारा सेब की विभिन्न प्रजातियों के 2500 पौधे रोपे गए हैं।
इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी डीएन पांडे खंड विकास अधिकारी एमसी पर गई सहायक विकास अधिकारी उद्यान आशीष रंजन खर्कवाल मौजूद रहे।
