मुख्यमंत्री धामी लोहाघाट स्थित अद्धैत आश्रम मायावती पहुंचे, ध्यान केन्द्र और म्यूजियम का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी लोहाघाट स्थित अद्धैत आश्रम मायावती पहुंचे, ध्यान केन्द्र और म्यूजियम का किया निरीक्षण

चम्पावत। अपने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम-मायावती पहुंचे। आश्रम के स्वामी सहृदानंद महाराज ने माननीय मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अद्वैत आश्रम मायावती में पुष्कर सिंह धामी ने ध्यान केंद्र एवं स्वामी-विवेकानंद पर आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने आश्रम की खूबसूरती को निहारते हुए जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा की देवदार, चीड़, बांज व बुरांश की सघन वनराजि के बीच स्थित अदभुत नैसर्गिक सौन्दर्य के मध्य मणि के समान यह आश्रम आगंतुकों को निर्मल शान्ति प्रदान करता है। इस दौरान उन्होंने कहा की लोहाघाट की गोद में बसा आश्रम एक रमणीक स्थान है।

मायावती आश्रम में पुण्य आत्माओं का वास है यहां आना सौभाग्य की बात है जिसकी कल्पना स्वामी विवेकानंद ने की थी। धर्म, संस्कृति एवं देश के उत्थान हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के रूप में पूरा कर रहे हैं। इसी तर्ज पर 21 जून को मनाये जाने वाला योग दिवस इसका सबसे बड़ा उदाहरण है जो स्वामी जी के विचारों में था। जिसका पूरा भारत देश ही नहीं बल्कि विदेश भी अनुसरण कर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी ने कई दिन यहां बिताये। यह अद्वैत आश्रम सभी के लिए प्रेरणा का स्थान है। इस स्थान पर आने से हमें प्रेरणा मिलती है। यहा प्रकृति और हमारी संस्कृति का अदभुत संगम है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रुकेदारनाथ प्रांगण का पुनः निर्माण कर एक नया रूप देने का कार्य किया गया है। साथ ही वहां पर स्थित आदि-गुरू-शंकराचार्य जी की समाधि क्षतिग्रस्त हो गयी थी उसको भी नये स्वरूप में लाने का कार्य किया गया। प्रधानमंत्री जी द्वारा विगत वर्ष में आदि गुरू शंकराचार्य जी की समाधि स्थापित कर दी गयी है। बद्रीनाथ जी के प्रांगण के लिए भी मास्टर प्लान तैयार कर उस पर कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार से आने वाले समय में मानसखण्ड मंदिर माला मिशन कोरीडोर बनाया जायेगा। इस पर सरकार द्वारा प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

इस दौरान उनके साथ स्वामी एकदेवानंद महाराज, स्वामी विरेशानंद, अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, जिला पंचायत अध्यक्षा ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक पाठक, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह मेहरा, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस-अधीक्षक देवेंद्र सिंह पींचा, अपर-जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, विभिन्न विभागीय अधिकारी समेत जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *