शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए प्रदेश भर से छह स्कूल चयनित, शिक्षक दिवस में होंगे पुरस्कृत

शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए प्रदेश भर से छह स्कूल चयनित, शिक्षक दिवस में होंगे पुरस्कृत

देहरादून। प्रदेश के छह स्कूलों का इस साल मुख्यमंत्री ट्रॉफी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। शिक्षा निदेशक आर के कुंवर के मुताबिक इन स्कूलों को पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए वर्ष 2021 में चयनित शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा निदेशक के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड का लगातार तीन साल शत-प्रतिशत रिजल्ट देने वाले स्कूलों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है। इस पुरस्कार के लिए वर्ष इंटरमीडियट स्तर पर आईपी इंटर कालेज लक्सर, हरिक्षर पहले स्थान पर रहा, जबकि ग्लोरियल एचएस डीडीहाट पिथौरागढ़ दूसरे और उीएनपीएसएस स्कूल भतरौजखान अल्मोड़ा तीसरे स्थान पर है। हाईस्कूल स्तर पर देवभूमि चिल्ड्रन एकेडमी एचएसए संकला रुद्रप्रयाग पहले, ग्लोरिया एचएस डीडीहाट पिथौरागढ़ दूसरे और एमडीएसपी स्कूल लंबगांव टिहरी गढ़वाल तीसरे स्थान पर रहा है।

शैलेश मटियानी पुरस्कारः प्रदेश में वर्ष 2021 में शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक गबर सिंह बिष्ट, अंजना खत्री, सरिता, राजीव कुमार पांथरी, बीना कौशल, हृदय राम अंथवाल, हेमंत कुमार, मंजू बाला, ललित मोहन जोशी, मोहन सिंह, नंद लाल आर्य, हरीश चंद्र पाण्डे, मनोज कुमार पंत, दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, पूनम राणा, दीपा खाती, तनुजा जोशी, केशर सिंह असवाल, डा० अविनाश कुमार शर्मा को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा साल 2018 व 2020 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रमेश बडोनी व डॉ० केवलानंद कांडपाल को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *