टिहरी गढ़वाल विकास परिषद ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

टिहरी गढ़वाल विकास परिषद ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

देहरादून। टिहरी गढ़वाल विकास परिषद (रजि.) चंडीगढ़ का जनरल हाउस गढ़वाल भवन सेक्टर 29, चंडीगढ़ में संपन्न हुआ। जिसमें 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा मे 85 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले टिहरी गढ़वाल के मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि सतीश जोशी, चेयरमैन, कड़ाकोट विकास मंडल चंडीगढ़ के द्वारा सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जगदीश सिंह बिष्ट, मूल निवासी मजाकोट चौरास ने अपने संग्रहालय से छात्रों को देश की दरोहर पुरानी करंसी 1, 2, 3, 5,10,और 20 के सिक्के देकर सम्मानित किया। हाउस मे काफी लोगों ने भाग लिया। अंत मे परिषद के प्रधान बुद्धि चंद और महासचिव रायसिंह बिष्ट ने मुख्य अतिथि और उपस्थित महानुभावों का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *