कीर्तिनगरः क्रांति दिवस के उपलक्ष में खेल-कूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

कीर्तिनगरः क्रांति दिवस के उपलक्ष में खेल-कूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

देहरादून। रविवार को धददी घड़ियाल बडियारगढ़ में 9वें क्रांति दिवस के उपलक्ष में क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं अंडर-19 बालक ,बालिका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, सेवादल के प्रदेश सचिव मंगतराम मटियाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप भंडारी, युवा विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह, प्रदेश सचिव रामलाल नौटियाल, गोविंद पवार, धन सिंह रावत, दीवान सिंह मेवाड़ एवं कुलदीप ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के आयोजक जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया टिहरी राजशाही को खत्म करने के लिए इसी स्थान धददी घड़ियाल से पहली आवाज उठी थी। उन्हीं क्रांतिकारियों को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष 7 जनवरी को क्रांति दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष किन्ही अपरिहार्य कारणों की वजह से यह आयोजन आज 5 फरवरी को किया गया।

उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के आवाहन पर पिछले 9 वर्षों से लगातार क्रांति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिवर्ष अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं मंत्री प्रसाद नैथानी ने जिलाध्यक्ष के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी और 9 वर्षों से लगातार क्रांति दिवस मनाने के लिए उत्तम सिंह असवाल को बधाइयां दी।

दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान ग्वाड़ के मोहित बिष्ट, द्वितीय स्थान होदू के आयुष कैंतूरा और तृतीय स्थान प्रियांशु कठैत ने हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नोडा चोननी की दिया नेगी द्वितीय स्थान धौड़गी की रिया पवार और तृतीय स्थान मालगाड़ी की खुशी पवार ने हासिल किया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें घड़ियालधार विजेता रही और उपविजेता एम.डी.एन टीम रही।

उत्तम सिंह असवाल ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं दौड़ को संपन्न कराने के लिए दीवान सिंह मेवाड़, कुलदीप, गोविंद पवार, धन सिंह रावत, रामलाल नौटियाल, सोहन सिंह असवाल मकान भंडारी, जसपाल बिष्ट सहित पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *