देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सपत्नी श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से भी शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने क्षय रोग को वर्ष 2025 तक समाप्त किए जाने के संकल्प को दोहराते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को क्षय रोग निवारण के लिए राजकीय प्रोजेक्ट दिए जाने की बात कही।
उन्होने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मे सफलतापूर्वक संचालन पर हर्ष व्यक्त किया व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में टी.बी. प्रोजेक्ट दिए जाने की बात कही। टिहरी की भांति श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भी मोतियाबिन्द केन्द्र स्थापित होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा आयुष्मयान योजना के अन्तर्गत मरीजों को दिए जा रही सराहनीय सेवाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा जिला अस्पताल पौड़ी कल्स्टर को पीपीपी मोड पर चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल पौड़ी का उल्लेख करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को पौड़ीवासियों के लिए बड़ी राहत बताया।
