देहरादून। राजकीय शिक्षक संगठन के चुनाव को लेकर जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, शिक्षक नेता के वोट मांगने में भी तेजी देखी जा रही है। सोशल मीडिया शिक्षक नेताओं के बीच प्रचार का बड़ा माध्यम बन गया है जिसके जरिये शिक्षक नेता प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। शिक्षक संगठनों के गु्रप पर तरह-तरह सर्वे किया जा रहा है। वहीं शिक्षा नेताओं के संगठन की मतबूती को लेकर अपने-अपने दावे भी सोशल मीडिया में दिखाई दे रहे हैं।
एक सर्वे में प्रांतीय महामंत्री पद पर डॉ० अंकित जोशी के पक्ष में मतदान 3 दिनों के सर्वे में दर्ज हुआ है। सर्वे में कुल 573 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें डॉ० अंकित जोशी को 232 मत प्राप्त हुए है। शिव सिंह को 143, रमेश पैन्यूली को 83 व शेष मत अन्य प्रत्याशियों को प्राप्त हुए हैं। हालांकि कुछ नतीजे इस सर्वे में आए हैं वह चुनाव से अलग है और किन शिक्षकों ने इस सर्वे में हिस्सा लिया क्या वे मताधिकार का अधिकार भी रख्ेते हैं? ये बड़ा सवाल है।
राजकीय शिक्षक संगठन के लिए होने वाले मतदान में यह एक अलग पहलू है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस तरीके के सर्वे धीरे-धीरे चुनाव से पहले और भी होंगे लेकिन जीत उसी की होगी जो 7 जुलाई को होने वाले सम्मेलन में सर्वाधिक मत हासिल करेगा।
