महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य ने कम्युनिटी होम्स का किया निरीक्षण

महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य ने कम्युनिटी होम्स का किया निरीक्षण

विकासनगर। शनिवार को प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरबर्टपुर पहुंची। यहां उन्होंने कम्युनिटी होम्स का निरीक्षण किया। मंत्री रेखा आर्य ने संस्था को संचालित कर रहे डायरेक्टर से महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे जानकारी ली। साथ ही वहां रहने वाली महिलाओं के साथ बातचीत की और उनका हालचाल जाना।
मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह जानकर बेहद खुशी है कि कुछ महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की सोच को आगे बढ़ाते हुए अपना जीवनयापन भी कर रही है। सरकार और महिला बाल विकास विभाग ऐसी महिलाओं के प्रति गंभीर है और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने उपस्थित महिलाओ के साथ भोजन भी किया।
इससे पहले जिलाध्यक्ष देहरादून ग्रामीण व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत व अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष (देहरादून ग्रामीण)श्री मीता सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोबर्ट कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर विनाक्षी सिंह, मेडिकल डायरेक्टर सैमुअल, डीपीओ मीना बिष्ट, डिप्टी सीपीओ अंजना गुप्ता, जिला महामंत्री विनोद कश्यप, जिला महामंत्री अमित डबराल, जिला मंत्री आशा सक्सेना, ,मंडल अध्यक्ष, ऋषभ अग्रवाल, ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *