बदरीनाथ राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते कौडियाला में फंसी रही केदारनाथ विधायक

बदरीनाथ राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते कौडियाला में फंसी रही केदारनाथ विधायक

देहरादून। उत्तराखंड में हो रही बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रदेश के दूसरे हिस्सों की तरह बदरीनाथ नेशनल हाईवे में जगह-जगह भूस्खलन की खबरे आ रही हैं। जिसके चलते जगह-जगह पर यातायात बाधित है।

विधायक केदारनाथ शैलारानी रावत ने बताया कि वे रविवार से महादेव चट्टी और कौडियाला के बीच में मार्ग बंद होने के चलते फंसे रही। वे अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए रविवार को रवाना हुई थी।

रविवार रात्रि को केदार घाटी के लिनचोली, गौंडार एवं केदारनाथ विधान सभा में हुए अतिवृष्टि हुई जिसका उन्होंने जिला प्रशासन से अपडेट लिया है। साथ प्रभावितों को राहत और के निर्देश भी दिये। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बरसात के इस मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।

वहीं प्रदेश में भारी बरसात और भूस्खलन की घटनाओं के चलते चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने अधिकारियों से अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। अतिवृष्टि के दृष्टिगत 2 दिनों के लिए चारधाम यात्रा भी स्थगित कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *