मंत्री रेखा आर्या ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों को किया नमन

मंत्री रेखा आर्या ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों को किया नमन

चंपावत। 77वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रट परिसर में ध्वजारोहण किया।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। साथ ही इस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमे अपने वीरों का त्याग, बलिदान, शौर्य और संघर्ष के बल पर आजादी प्राप्त हुई है। सीमा पर तैनात वीर जवानों के कारण ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। भारत ने इन 76 वर्षों में सभी चुनौतियों का सामना मजबूती से किया है। भारत विश्व में पाचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही तीसरे पायदान में पहुंच जायेगा। अमृतकाल में हमें अपने लक्ष्य निर्धारित कर उस ओर अपनी पूर्ण क्षमता के साथ आगे बढ़ना होगा।

कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड प्रगति की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उत्तराखण्ड को प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, देहरादून-दिल्ली फोर लेन सड़क मार्ग,हवाई कनेक्टिविटी, बद्रीनाथ-केदारनाथ का पुनर्निर्माण सहित कई सारी योजनाओं पर काम चल रहा है। साथ ही राज्य सरकार स्वरोजगार के जरिये युवाओं-महिलाओ को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है।

शिलाफलकम का किया लोकार्पण

वहीं प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने नगर पालिका पहुंचकर सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उसके पश्चात उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग परिसर पहुंचकर स्मारक पर रीथ/पुष्पांजली अर्पित की। नगर पालिका परिसर में झंडारोहण भी किया। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने शिलाफलकम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, डीएम नवनीत पांडेय, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, सीडीओ आरएस रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ,सीएमओ केके अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव पांडेय, नगर उपाध्यक्ष दीपक तिवारी, नगर मंत्री आनंद अधिकारी, जिला कोषाध्यक्ष सतीश खर्कवाल, रमेश खाती सहित अधिकारीगण ,पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *