भारत दर्शन कार्यक्रम की तर्ज पर विधायक कण्डारी अब शुरू करेंगे दीदी भारत दर्शन कार्यक्रम

भारत दर्शन कार्यक्रम की तर्ज पर विधायक कण्डारी अब शुरू करेंगे दीदी भारत दर्शन कार्यक्रम

कीर्तिनगर। देवप्रयाग विधानसभा के होनहार छात्र-छात्राएं 17 सितम्बर को भारत दर्शन के लिए रवाना होंगे। इस बार तकरीबन 88 छात्र-छात्राएं भारत दर्शन यात्रा जायेंगे। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी अपने निजी संसाधनों विधानसभा के मेधावी छात्रों को भारत दर्शन यात्रा पर ले जाते हैं। इस भारत दर्शन कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करते हैं।

मंगलवार को यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक विनोद कण्डारी ने बताया कि भारत दर्शन यात्रा से प्रदेश में बोर्ड के रिजल्ट का प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने बताया कि भारत दर्शन यात्रा से काफी अच्छे नतीजे आ रहे हैं। बच्चों में कम्पटीशन की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए कैरियर काउंसिलिंग या सेमिनार आयोजित करने की भी उनकी योजना हैं।

दीदी भारत दर्शन कार्यक्रम की घोषणा

विधायक विनोद कण्डारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी भारत दर्शन कार्यक्रम पर लें जायेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम का नाम दिया है ‘दीदी भारत दर्शन कार्यक्रम’। उन्होंने कहा कि बच्चों के भारत दर्शन कार्यक्रम की तर्ज पर वे अपने निजी संसाधनों से स्वयं समूह की महिलाओं को भारत दर्शन के लिए ले जायेंगे। स्वयं समूह की बहनें एलईडी बनाने का काम करती, कई बहनें साबुन बनाने का काम करती हैं। इस तरह हमारी बहने दूसरे तरह का स्वरोजगार की दिशा में प्रयास कर रही हैं। ऐसी बहनों को देश की मल्टीनेशन कम्पनियों का भ्रमण करवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *