सहसपुर में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

सहसपुर में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

सहसपुर। राज्य में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेस ने सहसपुर ब्लाक मुख्यालय में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया तथा भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पछवादून राकेश नेगी की अगुवाई में कांग्रेसजन ब्लाक मुख्यालय में एकत्रित हुए। यहां एकत्रित हुए कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर की और राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं बढ़ते महिला अपराध की घटनाओं के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पछूवादून राकेश सिंह नेगी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो गई है। विशेषकर महिलाओं के खिलाफ अपराध दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे अपराधों का सिलसिला लंबा है। हाल ही में रुद्रपुर में नर्स के साथ बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया, देहरादून आईएसबीटी जैसी व्यस्त जगह में और पुलिस चौकी के एकदम पास किशोरी से सामूहिक बलात्कार जैसी घटना हुई है। अभी कल ही अल्मोड़ा के सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा एक किशोरी के साथ बलात्कार की घटना सामने आयी है। अंकिता भण्डारी हत्याकांड में भी भाजपा नेता ही शामिल थे। जब सत्ताधारी भाजपा के नेता ही ऐसे मामलों में लिप्त हैं तो अन्य अपराधियों के हौसले बढ़ना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि सरकार का शासन प्रशासन और पुलिस तथा कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी और अपने हितों को बचाने के लिए दिल्ली दौड़ में व्यस्त रहते हैं।

इस दौरान अमित पंवार ब्लॉक अध्यक्ष, अशोक नेगी अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, सराफ़त अली प्रधान हसनपुर, प्रवीन चौहान पूर्व प्रधान, मो० आलम पूर्व प्रधान, कालू राम बीडीसी, आल्हा रक्खा बीडीसी, नूर हसन बीडीसी, मुस्ताक बीडीसी, अरुण बिष्ट प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, नीतीश मौर्य जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, इरशाद, अमित नेगी पूर्व बीडीसी, सुरेश बीडीसी, हरीश बिष्ट, रविंद्र रावत, शुभम, बृजेश बीडीसी ,सलमान, मोहिन ख़ान, सुदर्शन नेगी, प्रवीण जोशी, मिलन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *