जिलाधिकारी ने गुमानीवाला कूड़ा निस्तारण प्लांट का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने गुमानीवाला कूड़ा निस्तारण प्लांट का किया निरीक्षण

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुमानीवाला कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित कंपनी से वर्क और लेबर प्लान की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि कूड़ा निस्तारण प्लान्ट कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण कर लिया जाए। डीएम ने निर्देश दिए की अनुबंध में वर्णित श्रमिक एवं उपकरण के अनुसार ही मौके पर मौजूद रहे। नगर आयुक्त ऋषिकेश को कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी ऋषिकेश स्मृति परमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *