निकाय चुनावः भाजपा ने शिवालिक नगर में निकाली रैली, महाराज और महेन्द्र भट्ट हुए शामिल

निकाय चुनावः भाजपा ने शिवालिक नगर में निकाली रैली, महाराज और महेन्द्र भट्ट हुए शामिल

हरिद्वार। निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नगर पालिका शिवालिकनगर क्षेत्र में रैली निकाली।

दोनों नेताओं ने शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा व सभी सभासद उम्मीदवारों को विजयी बनाने की जनता से अपील की। रैली नवोदय नगर से शुरू होकर केशव नगर, इंद्रलोक, नेहरू कॉलोनी होते हुए शिवालिक नगर पहुंची।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की लहर है और प्रदेश का मतदाता प्रदेश भर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर तो भाजपा का गढ़ है और आज की ऐतिहासिक रैली में ऐसा प्रदर्शित भी हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर पूरी तरह भगवे में रंग चुकी है। यहां की जनता विकास के रथ को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

राजीव शर्मा ने कहा कि आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जनता का उत्साह और जोश हम लोगों को और अधिक ताकत दे रहा है। जनता ने यहां पर भगवा बोर्ड बनाने का निर्णय ले लिया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के अधूरे कार्यों को हम बोर्ड की पहले ही बैठक में पास करेंगे। नगर पालिका शिवालिक नगर एक आदर्श नगर पालिका का दर्जा प्राप्त करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *