यूकेडी नेता आशुतोष नेगी और आशीष नेगी गिरफ्तार

यूकेडी नेता आशुतोष नेगी और आशीष नेगी गिरफ्तार

देहरादून। यूकेडी नेता आशुतोष नेगी और आशीष नेगी को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यूकेडी इन नेताओं पर थाना राजपुर और थाना रायपुर क्षेत्र के अंर्तगत होटल और रेस्टोरेंट जबरन घुसकर धमकी और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कर्मचारियों से जबरन पैसे लेने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ थाना रायपुर और थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में एसएसपी देहरादून का कहना है कि दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे एक रायपुर और दूसरा राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें दो नामजद आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि यूकेडी के कार्यकर्ता आशुतोष नेगी पौड़ी का हिस्ट्रीशीटर है और पौड़ी में करीब 08 मुकदमे दर्ज है।

गिरफ्तारी पर यूकेडी उठाए सवाल

यूकेडी नेताओं की गिरफ्तारी पर उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार पर झूठे मुकदमें दर्ज करने का आरोप लगाया है। कहा कि उत्तराखंड में लोकतंत्र हत्या की जा रही है। यदि उनके नेताओं पर दर्ज मुकदमें वापस नहीं लिए जाते हैं तो यूकेडी लोकतांत्रित तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होगी। गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि पुलिस ने यूकेडी के मीडिया प्रभारी आशुतोष नेगी और केंद्रीय युवा अध्यक्ष आशीष नेगी पर झूठा मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। झूठे मुकदमें दर्ज करना लोकतंत्र की हत्या है। सरकार तानाशाह रवैया अपना रही है, यूकेडी इसका विरोध करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *