सीएम धामी से नहीं होने दी मुलाकात तो नाराज महिलाओं ने हाईवे किया जाम

सीएम धामी से नहीं होने दी मुलाकात तो नाराज महिलाओं ने हाईवे किया जाम

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर पीपलचौरी में धरने पर बैठी एलयूसीसी धोखाधड़ी में ठगी पीड़ित महिलाओं का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर फूट पड़ा। महिलाएं करीब दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठ गई। जिस कारण यातायात बाधित रहा। महिलाओं का कहना था कि गढ़वाल विवि के छात्रसंघ समारोह में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। उन्हें महिलाओं के द्वारा ज्ञापन सौंपा जाना था। इसके लिए पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली आदि जनपदों सहित आस पास क्षेत्रों से महिलाएं एकत्रित हो रखी थी।

महिलाओं का आरोप था कि सुबह साढ़े 9 बजे से पीपल चौंरी में एकत्रित महिलाओं को पुलिस ने तब तक घेरे रखा जब तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच वहां मौजूद पुलिस महिलाओं को आश्वासन देती रही कि मुख्यमंत्री स्वयं उनसे मिलने धरना स्थल पर आएंगे। लेकिन जब दो बजे के करीब महिलाओं को मुख्यमंत्री के वापस जाने की भनक लगी तो वह पीपलचौरी पर लगा पुलिस का पहरा तोड़ती हुई पास की तिराहे पर धरने पर बैठ गई। इस बीच ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। करीब दो घंटे तक महिलाएं राष्ट्रीय राजमार्ग पर डटी रही। मौके पर पहुंचे तहसीलदार, पुलिस के क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी के अनुरोध पर धरने का नेतृत्व कर रही सरस्वती देवी की गिरफ्तार के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू हो पाया। वहीं सरस्वती देवी की गिरफ्तारी के बाद सभी महिलाएं कोतवाली श्रीनगर पहुंच कर धरने पर बैठ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *