पौड़ी: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कर्मचारी संगठनों और व्यापार संघ ने पाकिस्तान का पुतला किया दहन

पौड़ी: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कर्मचारी संगठनों और व्यापार संघ ने पाकिस्तान का पुतला किया दहन

पौड़ी। पहलगाम में आंतकियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन कैंडिल मार्च शोक सभा आयोजित की।

मंडल मुख्यालय में विभिन्न कर्मचारी संगठनों, व्यापार संघ एवं आम जनता ने एक कैंडल मार्च निकालते हुए पाकिस्तान के पुतला दहन किया और पाकिस्तान को संदेश दिया कि देश पर इस प्रकार के हमले होने पर पूरा देश एक साथ खड़ा है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने भारत सरकार से अपील की है कि इस हमले का बदला तुरंत लिया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के सचिव जसपाल रावत ने कहा कि हमारा देश अखंड है और आतंकवाद को कभी भी सहन नहीं करेगा। व्यापार संघ के अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि ऐसा कुकृत्य कभी भी सहन नहीं होगा और इसके लिए भारत सरकार को अपने ओर से जल्दी पहल करते हुए देश और कश्मीर को संदेश देना होगा कि हमारा देश सुरक्षित है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि पाकिस्तान हर बार अपनी घिनौनी हरकत से अपना असली चेहरा दिखा रहा है। इसका जवाब दिया जाना चाहिए।

इस अवसर पर व्यापर संघ पौड़ी के अध्यक्ष विनय शर्मा, देवेन्द्र सिंह रावत बिल्ला सचिव, दिलवर सिंह भण्डारी कोषाध्यक्ष, अरविंद नेगी सदस्य व्यापार संघ, अजीत नेगी, मनोज काला, रेवती नंदन डंगवाल अध्यक्ष फैडरेशन, संग्राम सिंह नेगी तहसील प्रभारी, संजय नेगी, राकेश रावत, मनोज भट्ट, इनायत हुसैन, त्रिभुवन उनियाल, प्रेम चंद्र ध्यानी, संतोष खण्डूरी, भवान सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *