दून डिफेंस ड्रीमर्स एकेडमी पर महिला ने लगाया वेतन ना देने का आरोप

दून डिफेंस ड्रीमर्स एकेडमी पर महिला ने लगाया वेतन ना देने का आरोप

देहरादून। दून डिफेंस ड्रीमर्स एकेडमी और आयोटा कैरियर एकेडमी कंपनी के मालिकान पर एक महिला ने वेतन ना देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उक्रांद ने उप श्रम आयुक्त मधु चौहान को ज्ञापन दिया है।

महिला कर्मी के मुताबिक वह 01 अक्टूबर 2024 से 8 मार्च 2025 तक आयोटा करियर एकेडमी और दून डिफेंस ड्रीमर्स में कार्यरत् थी। समय पर वेतन ना मिलने के चलते महिला कर्मचारी ने मालिकान को अपना लिखित इस्तीफा सौंपा। लेकिन मालिकान की ओर से उन्हें महज तीन महीना का वेतन दिया गया। और बकाया वेतन जो कि कुल मिलाकर 60 हजार है अभी तक नहीं दिया गया। बकाया वेतन की मांग करने पर मालिकान की ओर से धमाकाया जा रहा है कि उसे किसी भी संस्थान में नौकरी नहीं करने देंगे।

हर तरफ से नाउम्मीद महिला ने उक्रांद से गुहार लगाई जिस पर उक्रांद नेता आशुतोष नेगी की अगुवाई में यूकेडी कार्यकर्ताओं उप श्रम आयुक्त से मिलकर इस मामले में कार्यवाई किये जाने के लिए ज्ञापन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *