बड़ी खबरः सीबीआई कोर्ट ने रानीपुर विधायक सहित 5 लोगों को सुनाई सजा

बड़ी खबरः सीबीआई कोर्ट ने रानीपुर विधायक सहित 5 लोगों को सुनाई सजा

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी थी जांच

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आई है। रानीपुर सीट से भाजपा विधायक आदेश चौहान को सीबीआई कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने विधायक के साथ-साथ तीन पुलिस इंस्पेक्टरों समेत कुल पांच लोगों को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई।

यह मामला 2009 का है, जब विधायक आदेश चौहान की भतीजी के दहेज उत्पीड़न मामले में उसके पति मनीष को कथित तौर पर पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया गया था। मनीष ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने विधायक के दबाव में आकर उसके साथ मारपीट की और झूठे आरोप लगाए। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था ।

मनीष ने इस मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में अपील की थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपी थी और मामला दर्ज करने के आदेश दिए। लंबी जांच प्रक्रिया के बाद अब सीबीआई कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराते हुए एक-एक साल की सजा सुनाई है।

पीड़ित को जब निचले स्तर से न्याय नहीं मिला तो पीड़ित ने हाई कोर्ट का रुख किया। हाई कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पूरे प्रकारण की जांच सीबीआई को सौंपी गई। सालों की जांच के बाद सीबीआई कोर्ट ने 5 आरोपियों को दोषी ठहराया।

दोषी ठहराये गए व्यक्तियों में आदेश चौहान (भाजपा विधायक, रानीपुर सीट) को छह माह व रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक आरके चमोली (दिवंगत) इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार और दिनेश कुमार शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *