देहरादूनः घंटाघर के समीप मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

देहरादूनः घंटाघर के समीप मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून। राजधानी देहरादून में घंटाघर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। आसपास के लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की. आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि देहरादून में घंटाघर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने सबसे पहले मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 42 साल के मनोज निवासी गैरसैंण चमोली के रूप में हुई है। मनोज देहरादून के माजरा में अपने भाई के साथ रहता था और यहां रहकर मजदूरी का काम करता था। मनोज की शादी नहीं हुई थी।

पुलिस ने मनोज के परिजनों को सूचित किया ,जिसके बाद वो लोग सीधे हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक अभी तक मनोज की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *