उत्तराखण्डः पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

उत्तराखण्डः पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायतों चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी अगले दो दिनों में प्रदेश 12 जिलों में वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बना कर भेज देगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने ये जानकारी दी।

श्री धस्माना ने कहा कि पार्टी पर्यवेक्षक पार्टी के जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, पंचायत में प्रतिनिधित्व कर चुके नेताओं, सांसद व विधायक का चुनाव लड़े नेताओं व पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा कर जिले की जिला पंचायत सदस्य सीटों पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार करेंगे। और इसको प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के लिए प्रत्याशी नहीं उतरेगी व इन पर सभी सीटें ओपन रखी जाएंगी। जहां पार्टी के एक से अधिक उम्मीदवार होंगे वहां स्थानीय स्तर पर पार्टी पदाधिकारी समन्वय बनाएंगे।

श्री धस्माना ने कहा कि जिला पर्यवेक्षकों को पूरा त्रिस्तरीय चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी जा रही है जिसमें क्षेत्रत्र पंचायत प्रमुखों व जिला पंचायत प्रमुखों के चुनाव संपन्न करवाना भी शामिल होगा। श्री धस्माना ने दावा किया कि प्रदेश में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और पिछले आठ वर्षों से भाजपा का कुशासन झेल रही जनता इस बार भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी और ग्रामीण सरकार कांग्रेस की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *