देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को किशन नगर चौक में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया। महानगर अध्यक्ष डॉ० जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि ये विरोध प्रदर्शन दुष्यंत गौतम के उस बयान को लेकर था जो उन्होंने केदारनाथ हवाई हादसे के बाद दिया था। उन्होंने कहा कि केदारनाथ हेली क्रेश पर भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने जो वक्तव्य दिया वह बेहद शर्मनाक है।
डॉ० गोगी ने कहा कि भाजपा को आम जन की जान से कोई सरोकार नहीं है। जबसे चारधाम यात्रा शुरू हुई है चालीस दिन में पांच हवाई हादसे हो चुके हैं जिसमें दर्जनों लोगो की मृत्यु हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही सरकार को चेता रही है की हेली सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों मनमानी कर रही हैं। वो मानकों का ध्यान नहीं रख रही हैं। पर सरकार हठधर्मिता में विपक्ष की बातों को सदैव अनसुना करती है जिसका दुष्परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ता है।
