UTTARAKHAND: पदोन्नति और तबादलों की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

UTTARAKHAND: पदोन्नति और तबादलों की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

देहरादून। पदोन्नति और तबादलों को जल्द कराने की मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन किया। संघ अध्यक्ष राम सिंह चौहान और प्रदेश महामंत्री रमेश चन्द्र पैन्यूली ने सरकार और विभाग को चेतावनी दी कि चार जुलाई तक सभी प्रमोशन न होने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। पांच जुलाई से चॉक डाउन हड़ताल शुरू की जाएगी। तब भी कार्यवाही न हुई तो उसके बाद सभी प्रवक्ता बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।

प्रांतीय अध्यक्ष चौहान ने कहा कि शिक्षकों के साथ उत्पीड़नात्मक व्यवहार किया जा रहा है। पिछले आठ से दस साल से शिक्षकों के प्रमोशन रुके हुए हैं। उन्होंने कहा सरकार और विभाग ने कोर्ट के नाम पर सारी प्रक्रिया को लटका रखा है। जब सारे काम कोर्ट से ही होने हैं तो विभाग का क्या औचित्य है, अब शिक्षक बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं।

वहीं शिक्षा महानिदेशक अभिषेक रूहेला ने कहा कि शिक्षकों के प्रमोशन का विषय हाईकोर्ट के विचाराधीन होने की वजह से लंबित हैं। शिक्षकों की ओर से 464 याचिकाएं इस विषय पर दायर है, इसलिए प्रमोशन प्रक्रिया में देर हो रही है। यदि शिक्षक अपने केस वापस ले लेते हैं तो प्रमोशन की प्रक्रिया को गति मिल सकती है। तबादला प्रक्रिया के लिए भी विभाग प्रयास कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *