बेतालघाट में कोई फायरिंग के तीन मुख्य आरोपी यूपी से गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद

बेतालघाट में कोई फायरिंग के तीन मुख्य आरोपी यूपी से गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद

हल्द्वानी। 14 अगस्त को नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान कोई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान, एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई गई यही नहीं फायरिंग घटना में एक व्यक्ति को गोली भी लगी थी। गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह बिष्ट के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी जहां सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर फायरिंग के मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित तीन अपराधियों को जिला लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) के भीरा कस्बे से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में 32 बोर का अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से एक संदिग्ध थार गाड़ी भी बरामद किया है. जहां पुलिस ने थार गाड़ी का पीछा कर आरोपियों को लखीमपुर में एक मेडिकल स्टोर के पास से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *