मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून जनपद के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून जनपद के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। बीती रात सहस्त्रधारा में बदल फटने से भारी नुकसान की खबर है। यहां कई दुकानें बह गई हैं। बताया जा रहा है कि दो लोग लापता जिनकी खोजबीन जारी है। बीती रात अतिवृष्टि देहरादून में सहस्रधारा, प्रेमनगर, विकासनगर, सरखेत, नंदा की चौकी, लाल तप्पड़, मालदेवता, केसरवाला, डोईवाला, बाढ़वाला, ऋषिकेश ढालवाला, गढ़ी, गाजियावाला जैसे कई क्षेत्र प्रभावित हुए है। दूनघाटी की टौंस, तमसा, बांदल, रिस्पना, बिंदाल जैसी सभी नदियां उफान पर हैं। वहीं कुछ जगहों पर नदी में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
मुख्यमंत्री धामी देहरादून जनपद के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो और राहत सामग्री, सुरक्षित ठहराव, भोजन, पानी एवं स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *