फूटा युवाओं का गुस्सा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ का सचिवालय कूच

फूटा युवाओं का गुस्सा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ का सचिवालय कूच

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने सचिवालय कूच किया। सैकड़ो की संख्या में बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन कर पेपर लीक मामले की जांच की मांग की। सैकड़ों युवा परेडग्राउंड पहुंचे जहां उन्होंने सचिवालय कूच किया। इस दौरान भारी पुलिसफोर्स तैनात रही। बता दें कि देर रात देहरादून के घंटाघर, परेड ग्राउंड समेत कई इलाकों में बीएनएस की धारा 163 लगाई गई थी और धरने प्रदर्शन पर रोक लगाई गई थी इसके बावजूद भी उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने प्रदर्शन किया। वही बॉबी पवार ने पेपर लीक मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की रविवार को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र बाहर आने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा किया है। युवाओं का सवाल है कि आखिर पेपर बाहर कैसे आया?

दरअसल, यूकेएसएसएससी की परीक्षा सोमवार 21 सितंबर रविवार को सुबह 11 बजे से प्रदेश के 445 केंद्रों में आयोजित हुई। लेकिन बेरोजगार संघ का दावा है कि परीक्षा शुरू होने के करीब आंधे घंटे बाद ही 11ः 35 बजे पेपर का एक सेट लीक हो गया।

इस संबंध में प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा, हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर लीक हुआ है। इससे पेपर की गोपनीयता भंग हुई है। इतना ही नहीं जो पेपर बाहर आया था और परीक्षा में अभ्यर्थियों के मिले पेपर का मिलान किया गया तो कई प्रश्न मिल रहे थे। कहा, प्रदेश भर से युवाओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा था कि प्रदेश वर्तमान में आपदा से प्रभावित है।

संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के साथ पेपर लीक से गुस्साए प्रदेश भर के युवा आज देहरादून के परेड मैदान में एकत्र हुए। यहां से आंदोलन की रणनीति बना बेरोजगार युवा सचिवालय कूच के लिए बढ़े। साथ ही संघ ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की मांग रखी है। ऐसे में 21 सितंबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित किया जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री से लेकर आयोग के अध्यक्ष से भी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की थी। लेकिन युवाओं की इस बात को पूरी तरह से अनदेखा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *