एस जी आर आर बसंत विहार का रंगारंग वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

 

श्री गुरु राम राय बसंत विहार पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में विद्यालय का वार्षिकोत्सव गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ० सुनीता रावत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम कंडवाल, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तराखंड , बसंत विहार सोसायटी से भूतपूर्व आई जी श्री एस एस कोठियाल, भूतपूर्व डी जी एम,श्री शशि कपूर जी और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० सुनीता रावत, मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम कंडवाल,एवं मिशन के एजुकेशन ऑफसर्स श्री विजय चंद्र नौटियाल ,श्री विनय मोहन थपलियाल जी, श्री विशाल सावन जी और विशिष्ट अतिथिगणों ने दीप प्रज्जवलन करके किया।

गढ़वाली सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। मां सरस्वती से ज्ञान का आशीर्वाद लेने के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा अन्तर्सदनीय प्रतियोगिता में शारीरिक व्यायाम की संगीतमय प्रस्तुतियां दी गईं। जिसमें छात्रों की विभिन्न कलाबाजियों और पिरामिड निर्माण ने खूब तालियां बटोरी।इस प्रतियोगिता मेंअशोक सदन की प्रस्तुति ने सबके मन को छूकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवाजी और टैगोर सदन ने द्वितीय तथा रमन सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्री विशाल सावन जी ने निभाई।
कार्यक्रम में मिडिल ब्रांच के छात्रों ने गरबा नृत्य की एक सुंदर संगीतमय प्रस्तुति दी। प्राइमरी ब्रांच के छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति ने सबको भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा गोवा कार्निवल की मनमोहक छटा की मंच पर सजीव प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम कंडवाल जी ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रंशसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने मंच पर प्रस्तुति देने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन किया।साथ ही उन्होंने छात्रों को अपना लक्ष्य चुनने और उसको प्राप्त करने के प्रयास अभी से करने को कहा। शिक्षा के साथ ही उन्होंने बच्चों को संस्कारशील होने को महत्वपूर्ण माना। परिवार और समाज की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने बच्चों को राष्ट्र की जिम्मेदारी बताया। साथ ही नशे जैसे अभिशाप से बच्चों को दूर रखने में सभी को सहायक बनने का आह्वान किया। अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग भी समझदारी से करने का संदेश दिया।

इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ० सुनीता रावत जी ने विद्यालय के सम्पूर्ण वर्ष केे कार्यक्रमों, अकादमिक एवं अन्य उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या डॉ सुनीता रावत ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए विज्ञान इंस्पायर अवार्ड में जिला और राज्य स्तर पर विद्यालय के एक छात्र का प्रथम स्थान प्राप्त करने और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने को एक विशेष उपलब्धि बताया। इसके साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं के उल्लेखनीय प्रदर्शन और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में भी छात्रों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने को भी विद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन के लिए उन्होंने शिक्षक शिक्षिकाओं और बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही यह सफल आयोजन संभव हुआ है।

एजुकेशन ऑफिसर श्री वी सी नौटियाल और श्री विनय मोहन थपलियाल जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनकी शैक्षिक उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए सभी छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यक्रम की बधाई दी। भी अंत में ओवर आल ट्राॅफी का परिणाम घोषित किया गया। जिसे टैगोर सदन के छात्रों ने अपने नाम किया। मंच संचालन श्रीमती सुनीता नेगी जी का रहा।

कार्यक्रम का सफल संयोजन ऋतु गुप्ता, प्रमोद रावत जी और डॉ सुधांशु ध्यानी ने किया। कार्यक्रम में मिडिल ब्रांच की इंचार्ज मनीषी मेहरा, प्राइमरी ब्रांच की इंचार्ज मिंतुष कपूर की उपस्थिति भी महत्वपूर्ण रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *