युद्ध का असर: कमर्शिअल गैस सिलेंडर की किल्लत की वजह से रेस्टोरेंट व्यवसाय पर संकट

युद्ध का असर: कमर्शिअल गैस सिलेंडर की किल्लत की वजह से रेस्टोरेंट व्यवसाय पर संकट

बेंगलुरु। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से देश में कई स्थानों पर रसोई गैस सिलेंडर का संकट दिखाई दे रहा है। सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए 25 दिन बाद गैस बुकिंग करने का फैसला किया है। कमर्शिअल गैस सिलेंडर की किल्लत की वजह से बेंगलुरु में रेस्टोरेंट व्यवसाय पर संकट के बादल छा गए तो पुणे में गैस आधारित शवदाहगृह बंद कर दिए गए हैं।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गैस सप्लाई बाधित होने की वजह से सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं। बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर मौजूदा हालात ऐसे ही रहे तो कई छोटे और मीडियम लेवल के रेस्टोरेंट को 10 मार्च से कुछ समय के लिए अपना काम बंद करना पड़ सकता है। इसके बंद होने से आम जनता, स्टूडेंट्स और मेडिकल प्रोफेशनल्स पर भारी असर पड़ेगा।

घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। रसोई गैस सिलेंडर की लॉकिग पीरियल अब 15 दिन की जगह 25 दिन कर दिया है। यानी अब आप एक रसोई गैस सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा गैस सिलिंडर सिलिंडर 25 दिन के बाद भी बुक कर पाएंगे। अब तक इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की एजेंसियों पर अब तक एक सिलिंडर देने के 15 दिन बाद दूसरा सिलिंडर लिया जा सकता था।

भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘ईंधन आपूर्ति में मौजूदा भू-राजनीतिक बाधाओं और एलपीजी की आपूर्ति पर रुकावटों को देखते हुए, मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को अधिक एलपीजी उत्पादन करने और इस अधिक उत्पादन का उपयोग घरेलू एलपीजी इस्तेमाल के लिए करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने घरों में घरेलू एलपीजी सप्लाई को प्राथमिकता दी है और जमाखोरी/ब्लैक मार्केटिंग से बचने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड शुरू किया है। इंपोर्टेड एलपीजी से नॉन-डोमेस्टिक सप्लाई को अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान जैसे आवश्यक गैर-घरेलू क्षेत्र में प्राथमिकता दी जा रही है। दूसरे गैर-घरेलू क्षेत्र में एलपीजी सप्लाई के लिए, रेस्टोरेंट/होटल/दूसरी इंडस्ट्री को एलपीजी सप्लाई के लिए आए रिप्रेजेंटेशन को रिव्यू करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *