देहरादून: प्रदेश के महाविद्यालयों में हुए छात्र संघ चुनाव नतीजों से भाजपा उत्साहित है। भाजपा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की 85 प्रतिशत सीटों पर जीत का दावा किया है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयी एबीवीपी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा, छात्र संघ चुनाव में युवाओं ने झूठ की गूंज को बेनकाब किया है।
छात्रसंघ चुनाव के नतीजों पर सीएम धामी का दावा, 85% सीटों पर एबीवीपी की जीत
मुख्यमंत्री ने कहा, युवाओं की इस हुंकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देवभूमि उत्तराखंड की युवा शक्ति राष्ट्रवादी विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पित संगठन के साथ खड़ी है। झूठ की गूंज से युवाओं को भ्रमित करने वाली सोच को बेनकाब किया है। कहा, छात्र संघ चुनाव के परिणाम उन ताकतों के लिए भी स्पष्ट संदेश हैं, जो युवाओं को कॉमेडी, जातिवाद और देश की सेना व महापुरुषों को अपमानित करने वाली सोच से जोड़ना चाहती हैं।
