दिल्ली में PM मोदी से मिले उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष, मुलाकात की क्या रही वजह?

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपने बेटे के आगामी विवाह समारोह का निमंत्रण प्रधानमंत्री को दिया. महेंद्र भट्ट के साथ उनकी पत्नी, बेटा और बेटी भी मौजूद रहे.

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भट्ट के परिवार का स्वागत किया. भाजपा की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने परिवार के सदस्यों को शादी के लिए शुभकामनाएं दीं और अपना आशीर्वाद दिया. महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री को अपने बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र सौंपा. परिवार के साथ प्रधानमंत्री से हुई इस मुलाकात का माहौल भी पारिवारिक रहा. प्रधानमंत्री ने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं दीं.
मुलाकात के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना हमेशा ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला होता है. परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद मिलना उनके लिए खुशी और सौभाग्य की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का हर अवसर उनके लिए खास होता है. इस बार परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मिलने और बेटे की शादी का निमंत्रण देने का मौका मिला. उन्होंने इसे परिवार के लिए यादगार पल बताया.
भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्र भट्ट के पूरे परिवार का आत्मीयता से स्वागत किया. उन्होंने परिवार को शादी के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया. महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ राज्यसभा सांसद भी हैं. प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात को लेकर राजनीतिक चर्चा भी होनी लाज़मी है, लेकिन पार्टी ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है. इस मुलाकात में किसी राजनीतिक मुद्दे या संगठन से जुड़े विषय पर चर्चा का जिक्र नहीं किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *