कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के अतिथि गृह का किया शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के अतिथि गृह का किया शिलान्यास

हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री डा० धन सिंह रावत गुरूवार हरिद्वार दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बहादराबाद स्थित उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के अतिथि गृह का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। करीब पांच करोड़ रुपए की लागत से अतिथि गृह का निर्माण किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय प्रदेश का सबसे अच्छा संस्कृत विश्वविद्यालय है। मास्टर प्लान के तहत पूरे विश्वविद्यालय का कैंपस तैयार किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए 100 छात्राओं की क्षमता वाली बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा, जो पांच मंजिला होगा। इसके अलावा यहां टीचिंग स्टाफ और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए भी आवासों का निर्माण कराया जा सकता है।

मंत्री डा० रावत ने कहा कि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय को देश एवं विश्व का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए देश के जो टॉप 10 विश्वविद्यालय हैं, उनके साथ एमओयू किया जाएगा। संस्कृत के पूरे सिस्टम को ठीक करने की दिशा में हम तेजी से काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पहले संस्कृत विवि को 20 करोड़ रुपए हॉस्टल निर्माण के लिए उपलब्ध कराए थे, जो लगभग बनकर तैयार हो गया है। एक महीने के भीतर इनकी शुरुआत भी जाएगी। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कोई कमी नहीं है, जो भी कार्य करने हैं, उन्हें फास्ट मोड में किया जाएगा। जो भी अवस्थापना सुविधाएं यानी फर्नीचर आदि चाहिए, वो उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *