कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के भाई के घर पर दिनदहाड़े डकैती, बंधक बनाकर एक करोड़ की लूट

डोईवाला। उत्‍तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल पुत्र स्व पूर्ण चंद के घर पर दिन दहाड़े लूटपाट हो गई। उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय है। एक घंटे तक लुटेरे घर में लूटपाट करते रहे और किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी।

जानकारी के मुताबिक प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई के डोईवाला के घराट गली स्थित घर पर डकैतों ने धावा बोल दिया। उस वक्‍त घर पर केवल मालकिन और दो नौकरानियां मौजूद थी। डकैतों ने तीनों को बंधक बनाया और करीब एक घंटे तक लूटपाट करते रहे। इस दौरान आरोपित घर पर रखे सारे गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है। साक्ष्‍यों की तलाश की जा रही है। डोईवाला चौक में इनकी जनरल स्टोर की दुकान भी है। लूटपाट में छह लोग शामिल थे। लगभग 1 करोड़ की डकैती होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *