अपराधियों की ऐशगाह बनी देवभूमि, कांग्रेस ने की तत्काल डीजीपी को हटाने की मांग

अपराधियों की ऐशगाह बनी देवभूमि, कांग्रेस ने की तत्काल डीजीपी को हटाने की मांग

देहरादून। विपक्षी कांग्रेस ने धामी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि जिस तरह से उधम सिंह नगर में खनन से जुड़े एक मामले को लेकर महिला की हत्या, अंकिता हत्याकांड, हरिद्वार में आतंकियों को पकड़ने नोएडा पुलिस का आना, केदार भंडारी केस, चमोली का पिंकी हत्याकांड और कैबिनेट मंत्री के चचेरे भाई के घर दिन दहाड़े डकैती, यह सभी घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवालों के कठघरे में खड़ा करती हैं।

प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस के सीनियर अधिकारी के इस्तीफे की मांग मुख्यमंत्री से की है। माहरा का कहना है कि बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री को कड़े कदम उठाने होंगे। मुख्यमंत्री को बड़े फैसले लेते हुए ऐसे अधिकारियों को जो अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं, उन्हें पद से हटाकर योग्य अधिकारियों को लाने की जरूरत है।

करन माहरा ने पुलिस मुखिया के कामों पर भी सवाल उठाए हैं। माहरा ने आरोप लगाया कि एक ओर बेवजह कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर सरकार के लोगों को पुलिस संरक्षण दे रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस भेदभाव के साथ प्रदेश में काम कर रही है। करन माहरा ने सरकार पर खनन माफियाओं को संरक्षण दिए जाने का भी आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *