दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सदस्यों को मलेथा में किया गया भव्य स्वागत

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सदस्यों को मलेथा में किया गया भव्य स्वागत

कीर्तिनगर। दिव्य प्रेम सेवा मिशन से जुड़े 8 राज्यों के 72 सदस्य दल केदारनाथ व बदरीनाथ दर्शन करने पहुंचे, कीर्तिनगर नगर कि महिलाओं ने सभी सदस्यों का मलेथा में स्वागत किया।
सोमवार को दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के 72 सदस्यों की टीम का मलेथा में नगर कि महिलाओं ने पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष आशीष ने कहा कि संस्था विगत 25 वर्षों से निस्वार्थ भाव से कुष्ठ रोग पीड़ितों की साथ गरीब एवं बेसहारा लोगों के लिए हर तरह की मदद करती है, संस्था ने लक्ष्य बनाया है कि उत्तराखंड राज्य के कहीं जिलों में अपना सेवा का कार्य आगे बढ़ाना चाहती है। कहा कि वह गरीब, बेसहारा व निर्धन लोगों के सुख समृद्धि एवं निरोग आयु की शांति के लिए बाबा केदारनाथ व बद्रीनाथ में प्रार्थना करने के लिए जा रहे हैं।

इस मौके पर अंचल प्रभारी उत्तराखंड मुनेंद्र, उतर प्रदेश कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक, ज्योति कैंतुरा, कैलाशी जाखी, अशोक तिवारी, नरेंद्र भण्डारी, किरन सिलवाल, ऊषा चौहान, प्रमिला भण्डारी, पंकज, सन्तोष रणजीत सिंह, कंचन राणा, ऊषा रावत, लक्ष्मी रावत, रजनी रावत, प्रियंका भट्ट, मुकेश भट्ट व कुलदीप रावत आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *