रेसकोर्स गुरू नानक स्कूल में होगा लोक पर्व इगास का आयोजन

रेसकोर्स गुरू नानक स्कूल में होगा लोक पर्व इगास का आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी देहरादून में आगामी 4 नवंबर को उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति उत्तराखंड की ओर से इगास (बूढ़ी दिवाली) का आयोजन किया जा रहा है। रेस कोर्स के गुरु नानक स्कूल ग्राउंड में उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति उत्तराखंड की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है।

उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति के महासचिव गौरव खंडूड़ी ने बताया कि इस आयोजन की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि केंद्रीय पर्यटन और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट मौजूद रहेंगे। जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोटोकॉल, पशुपालन एवं कौशल विकास मंत्री सौरव बहुगुणा मौजूद रहेंगे।

वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, राजपुर विधायक खजान दास और चकराता विधायक पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में मुख्य आकर्षण के तौर पर गढ़वाली लोक गायिका रेखा उनियाल धस्माना जबकि उभरते हुए गढ़वाली लोक गायक सौरव मैथानी जिन्हें हिंदी गायक एलेग्जेंडर के रूप में भी जाना जाता है, मौजूद लोगों का मनोरंजन करेंगे।

गौरव खण्डूड़ी ने कहा कि ईगास को नई पीढ़ी के लोग भूलते जा रहे हैं। लोगों को अपनी संस्कृति की ओर जोड़ने और परंपरा को आगे की पीढ़ी तक बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति के साथ ही जड़ों से जुड़ने के लिए जागरूक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *