डांग-धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

डांग-धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

कीर्तिनगर। विकास खंड के अंतर्गत सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुई पीडब्ल्यूडी कीर्तिनगर अधिसासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रमोहन चौहान ने इसको लेकर अधिसासी अभियंता भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया की डांग धारी मोटर मार्ग इस सडक पर पिछले 10 साल से डामरीकरण का कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा की बार बार विभाग को पत्राचार करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस मोटर मार्ग की हालत इतनी खस्ता है कि कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

उन्होंने चौकी सोडू-जाखी मोटर, सार केणा मोटर मार्ग के निर्माण मे तेजी लाने की मांग की। चौहान मे डांग धारी मोटर मार्ग व खोगचा सरमोली मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने को लेकर अधिसासी अभियंता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालो मे कुंवर सिंह मेहरा, उत्तम सिंह, अनिल सिंह विवेक, सुरवीर जयाडा, चिरंजीव पुंडीर आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर का कहना है कि शासन स्तर पर डांग धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण की वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही जल्द डामरीकरण का कार्य किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *