पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

देहरादून। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत के पक्ष में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। भाजपा महानगर कार्यालय में गुरूवार को सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण करके खुशियां मनाई।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले को लेकर उत्तराखण्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत का मान बढ़ाया। मैं उस परम शक्ति को स्वागत करता हूं। त्रिवेन्द्र रावत की स्वच्छ छवि को धूमिल करने वाले षडयंत्रकारी असामाजिक तत्वों के मुंह पर एक जोरदार तमाचा मारा हैं। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान किया जा सकता है, झुठलाया नहीं जा सकता है। सत्य की हमेशा जीत होती है।

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वी राज चौहान ने भी कहा कि पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत को सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के सम्बन्ध में हाई कोर्ट के आदेशों को निरस्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जजों ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यह निर्णय प्राकृतिक न्याय के सिद्धातों के विरूद्ध है। इसलिए इसको रद्द किया जाता है। पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि यह जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लों, डॉ० बबीता सहोत्रा, पूर्व महानगर महामंत्री सतेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व दायित्वधारी राजेश शर्मा, राजकुमार पुरोहित, खेमपाल सिंह पाल, लच्छू गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कमली भट्ट, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, महानगर कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा, महानगर मंत्री संकेत नौटियाल, महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *