हरिद्वारः पौष पूर्णिमा पर भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वारः पौष पूर्णिमा पर भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार। पौष पूर्णिमा के दिन हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इस साल 2023 की पहली पूर्णिमा शुक्रवार को पड़ी है। ठंड के बावजूद श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाते हुए नजर आए। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है। हिन्दू धर्म और भारतीय जनजीवन में पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व है। हिन्दू धर्म ग्रंथों में पौष पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्य देव का अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि पौष माह में किए जाने वाली धार्मिक कर्मकांड की पूर्णता पूर्णिमा पर स्नान करने से सार्थक होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान, हवन का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन स्नान, दान और ध्यान करने से मनुष्य को मोक्ष प्राप्ति होती है। पौष पूर्णिमा का दिन खासकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के पूर के लिए उत्तम माना गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *