कैबिनेट मंत्री धन सिंह ने भाजपा मण्डल कार्यालय का किया उद्घाटन

श्रीनगर (गढ़वाल)। कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने सोमवार को भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र विल्वकेदार से लेकर कलियासोड़ तक 110 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाई जाएगी। उन्होंने कहा गोला पार्क का भी नव निर्माण का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के नीचे पार्किंग का निर्माण भी होगा।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवाण, गिरीश पैन्यूली, वासुदेव कंडज्ञरी, अमित जुगराण, हरि सिंह बिष्ट, पंकज सती, गणेश भट्ट, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *