उन्नत फसल के लिए फसल चक्र अपनाना जरूरीः डॉ मोइनुदीन

उन्नत फसल के लिए फसल चक्र अपनाना जरूरीः डॉ मोइनुदीन

डोईवाला। बुधवार को श्री गुरूराम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के प्रोफेसर और छात्र-छात्राएं बुल्लावाला गांव पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों से खेती-बाड़ी सम्बन्घी विभिन्न जानकारिया साझा की।

विश्वविद्यालय के प्रोफसर डॉ० मोइनुदी्न चिश्ती ने कहा कि उन्नत फसल लेने के लिए फसल चक्र अपनाया जाना जरूरी है और पैदावार बढ़ोतरी के लिए भूमि का मृदा परीक्षण कर तत्वों की जांच करानी चाहिए। जो तत्व कम हो, उनकी पूर्ति के लिए कृषि वैज्ञानिकों से सलाह-मशविरा कर पूर्ति की जानी चाहिए।

इस दौरान प्रोफसर और छात्र-छात्राओं ने विभिन्न जगहों पर खेतों से मिट्टी एकत्रित की। उन्होंने कहा कि इस मिटटी की जांच कर किसानों को भूमि में तत्वों की कमी के बारे में बताया जाएगा।

इस दौरान डॉ० वीके सिंह, डॉ हिमानी डबराल, किसान राजेन्द्र सिंह तरियाल, मंगल सिंह, महिपाल सिंह रावत, परमानंद बलूनी, पूर्ण सिंह रावत, बबीता विजल्वाण, मंजू नेगी, पुष्पा नेगी, विजय, भरत नेगी, मनिंदर सिंह, दिनेश काम्बोज, संदीप नेगी, सुभाष, रिंकू काम्बोज आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *