देहरादून। रंग-गुलाल का श्रृंगार एवं गुजिया की मिठास के साथ दून पैरामैडिकल कॉलेज एण्ड हास्पिटल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कालेज के ‘स्टाफ क्लब’ की ओर से किया गया।
शनिवार को आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापक और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया तथा होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कालेज निदेशक संजय चौधरी ने समस्त महाविद्यालय परिवार को होली की शुभकामनाएं दी। बीएड की प्राचार्य लतिका थपलियाल ने रंगो के उपयोग को लेकर विद्यार्थियों को सचेत करते हुए ‘आनंद होली-सुरक्षित होली’ खेलने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम की तैयारी के रूप में संगीत, गुजिया और रंगों की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्टाफ क्लब के सदस्यों ने आकर्षक फागुनी गीत और नृत्य भी प्रस्तुत किये।
होली मिलन कार्यक्रम में कॉलेज प्राध्यापक डा० सतीश चौधरी, डा० ऋचा, डा० राजीव गौतम, सुनंदा कालरा, डॉ० दीप्ति मित्तल, डॉ० साक्षी राणा, डा० सीमा, डा० अमिताभ तलवार, डा० प्रदीप थापली, रजनी पंवार, संजना रौतेला, अंजु सैनी, कुंवर पुण्डीर, प्रशासनिक अधिकारी, दीप्ति जायसवाल, दीपा रावत, कुलदीप सेनवाल, लाइब्रेरियन दीपक पाण्डे, बिट्ट मारा, समेत अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के संयोजक बायोकैमिस्ट्री के प्राध्यापक डा० सजय कुमार रहे।

