उत्तराखण्डः मधुमक्खी पालन से जुड़े हैं प्रदेश के छः हजार काश्तकार

उत्तराखण्डः मधुमक्खी पालन से जुड़े हैं प्रदेश के छः हजार काश्तकार

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार किसानों के हितों को लेकर संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रदेश में 6 हजार कृषक मधुमक्खी पाल व्यवसायिक रूप से कर रहे है, जिससे लगभग 1700 मीट्रिक टन का उत्पादन हो रहा है।

सोमवार को अपने सरकारी आवास में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहद उत्पादन के लिए स्थापित किए गए मधुमक्खी के बक्सों से निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान शहद उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली। दो माह पूर्व लगाए गए 10 बक्सों से लगभग 40 किलोग्राम शहद निकाला गया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड में 6 हजार मधुमक्खी पालन के अलावा कई कृषक छोटे स्केल पर भी मधुमक्खी पालन कर रहे हैं। कृषकों की ओर से एपिसा और मेलिफेरा प्रजातियों से शहद उत्पादन किया जा रहा है। हमारी सरकार ने हर जिले में एक मधुग्राम और जनपद चम्पावत, देहरादून में भी दो मधुग्राम चयनित किये गये हैं।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड में उत्पादित होने वाल शहद उच्च गुणवत्तायुक्त हैं। सरकार के विभिन्न प्रयासो के माध्यम से शहद उत्पान के लिए किसानों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मधुमक्खी उत्पादन से कृषक अपने आय को बढ़ा सकते हैं। यह उन कृषकों के लिए लाभदायक है जिनके पास भूमि उपलब्ध नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *