नरेन्द्रनगर। परीक्षाओं में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आज धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल के उड़नदस्ता टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
उड़नदस्ता टीम द्वारा महाविद्यालय में सुबह प्रथम पाली में चल रही बीए प्रथम सेमेस्टर के इतिहास तथा प्रोफेशनल कोर्सेज बीबीए, बीसीए, पर्यटन एवं पत्रकारिता पाठ्यक्रमो की परीक्षा में बैठे छात्रों का निरीक्षण एवं गहन तलाशी की। इस दौरान विद्यालय की परीक्षा समिति ने डॉक्टर नताशा के नेतृत्व में बाह्य उड़न दस्ते को पूर्ण सहयोग किया। परीक्षा केंद्र की चाक चौबंद व्यवस्था पर निरीक्षण टीम ने संतोष प्रकट किया है। औचक निरीक्षण टीम में संयोजक डा.वी.पी.सेमवाल के अलावा डा.प्रीतम सिंह, डा.मीनाक्षी शर्मा, डा.भारती जायसवाल शामिल थे।

