देहरादून। कैंप कार्यालय में गुरूवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पेंशन और भत्तों में विसंगितयों के सम्बन्ध में सैनिक कल्याण मंत्री के माध्यम से केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने मंत्री गणेश जोशी को बताया कि समाज मिलिट्री सर्विस पे को 2006 से इस उद्देश्य को लेकर लागू किया गया था। सेना में सदैव जान का जोखिम बना रहता है। तीनों सेना के रक्षा कर्मियों को दी जाने वाली एमएसपी जो छठे वेतन आयोग से लागू की गई, उसे भी अधिकारी वर्ग के नीचे वाले रैंक में भी भारी अंतर रखा गया है जो उचित नहीं है, इससे पूर्व सैनिकों को नाराजगी है। उन्होंने कहा अधिकारी वर्ग की भांति पेंशन और भत्ता सैनिक को भी एक समान दिया जाए।
इस पर सैनिक कल्याण मंत्री ने सभी पूर्व सैनिकों को विश्वास दिलाते हुए जल्द केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर समस्या के समाधान का भरोसा दिया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा शीघ्र इस मामले में केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर समस्या का समाधान किया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

